छोड़ आए ‘लाल’ गलियारा: एक करोड़ 18 लाख के 23 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नौ महिला माओवादी भी शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 12 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीति रंग ला रही है। कलेक्टर एलेक्सपाल मेनन के अपहरण में शामिल नक्सली समेत कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले माओवादियों में आठ हार्डकोर इनामी नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल एक करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में नौ महिलाएं और 14 पुरुष नक्सली हैं। ये सभी डीकेएसजेडसी, पीएलजीए और मिलिशिया जैसे सक्रिय संगठनों से जुड़े थे। पुनर्वास नीति और नियाद नैलानार जैसी योजनाओं से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा बटालियन समेत कई एजेंसियों की बड़ी भूमिका रही। यह सुकमा में शांति और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अब तक 427  से ज्यादा नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद अब तक 427 नक्सली मारे गए हैं। पिछले डेढ़ साल में एक हजार 428 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि अब तक 205 मुठभेड़ में 427 नक्सली मारे गए हैं। इनमें सवा तीन करोड़ के इनामी नक्सली बसवराजू, एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर और कई राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा का इनामी भास्कर भी शामिल है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर लिखा कि-हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। 

Leave a Reply

Next Post

कुएं की सफाई के दौरान डूबने लगा युवक, बचाने के लिए नीचे उतरा भाई; ऑक्सीजन की कमी से दोनों की हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 जुलाई 2025। बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां कुएं की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही