तेज रफ्तार का कहर, टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक से पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत और चार घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 21 अप्रैल 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक रूप सामने आया है। मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव निवासी दुर्गेश यादव ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। सोमवार की शाम वह अपने घर से मरवाही जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। मरवाही-लोहारी मुख्य मार्ग पर महादेव वाटिका के सामने सड़क किनारे टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक चालक दुर्गेश यादव ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों युवक सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रवि चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ईश्वर केवट और कृष्णा केवट को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वहीं, आदित्य केवट का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि योगेश्वर केवट का हाथ टूट गया है। दुर्घटना में बाइक चालक दुर्गेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि चंद्रा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश यादव सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बाइक चालक दुर्गेश यादव की भी मौत हो गई।

घायल आदित्य और योगेश्वर ने बताया कि बाइक अत्यधिक रफ्तार में थी और अचानक पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे संभल नहीं पाए। मरवाही पुलिस फिलहाल मामले में अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 21 अप्रैल 2026। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह होने पर राहगीरों की नजर पड़ी और इसकी सूचना फाटक में ड्यूटी पर तैनात […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव