‘पुलिस के सामने मेरे भाई को मार डाला, हमलावरों को न रोक पाए जवान’, रेलवे स्टेशन पर गार्ड का पीट-पीटकर कत्ल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 जून 2026। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से उतरते समय कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने दिल्ली मेट्रो में तैनात गार्ड पंकज धामा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ट्रेन में सवार होकर भाग रहे आठ संदिग्धों को जीआरपी ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार नाबालिग हैं। गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है। सरेआम स्टेशन पर यह वारदात शनिवार की सुबह छह बजे तब हुई जब गार्ड पंकज धामा योगा एक्सप्रेस से शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। हमला तब हुआ जब वह अपनी बोगी से उतर रहे थे। जीआरपी के उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर झड़प के बारे में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली। मौके पर जीआरपी पहुंची तब पता चला कि पंकज पर घूंसे और लातों से बुरी तरह हमला किया गया था। उन्हें घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई हमलावर पंकज पर टूट पड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार लात-घूंसों से वार करते रहे। हमले में गंभीर रूप से घायल पंकज प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े।

रेलवे के पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार, पंकज मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले थे। वह दिल्ली मेट्रो में बीते 13 साल से गार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी रात में ड्यूटी होती थी। रात को ड्यूटी खत्म के बाद बागपत घर जाने के लिए वह योगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

हमलावरों को नहीं रोक पाए जवान
घटना के समय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान भी मौके पर था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जवान ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों को रोक नहीं सका। घटना से संबंधित कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिसकर्मी युवकों को रोकते दिख रहे हैं, लेकिन हमला करने वाले युवकों की जगह वह पंकज का हाथ पकड़ रहा है। पंकज प्लेटफॉर्म पर जब गिर गए तब उन्हें तुरंत उठाने का प्रयास करने के बजाय पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर उनका हाथ पकड़कर घसीटता दिखाई दे रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अगर समय पर बचाव हो जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थीं।

बहन का आरोप-पुलिस के सामने मेरे भाई को मार डाला
पंकज धामा की बहन पायल ने हत्या के पीछे पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पायल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो को देखने से साफ हो गया है कि पुलिस हस्तक्षेप करती तो उसके भाई को बचाया जा सकता था। इस वीडियो में पुलिस के सामने उसके भाई को पांच-छह यात्री पीटते हुए नजर आ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी हमलावरों को रोकने का प्रयास करता है लेकिन वह उसके सामने भी पंकज को पीटते रहते हैं। वहां पिटाई के बाद पंकज जमीन पर गिर जाते हैं। पायल का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने हमलावर को पकड़ने के बजाय उन्हें भगा दिया। 

घटना के बाद परिवार सदमे में, पत्नी हुई बेसुध
घटना के बाद बागपत में पंकज के परिजनों को वारदात की जानकारी दी गई। लेकिन, काफी देर तक पत्नी पूजा और मां कविता को इस घटना से अनभिज्ञ रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो मातम छा गया। पत्नी पूजा और मां कविता बेसुध हो गई, जबकि पांच साल के बेटे को समझ में नहीं आया कि पापा को क्या हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

अभनपुर में कांग्रेस का मंथन: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी, देंगे मार्गदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप