रोज मजे से खा जाते हैं 3 से 4 संतरे, अगर आपको हैं यह 2 बीमारियां तो बिल्कुल ना खाएं ऑरेंज, सेहत को नुकसान होगा ज्यादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 दिसंबर 2023। सर्दियों का मौसम आ चुका है. इस समय फलों और सब्जियों की सबसे ज्यादा वैराइटी बाजार में देखने को मिलती है. मौसम के मुताबिक फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इससे उस समय शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं. इसी प्रकार का एक मौसमी फल है संतरा वैसे तो ये फल आजकल पूरे साल मिलता है लेकिन ठंड के समय इसकी खास ब्रिक्री होती है. संतरा हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनमें संतरे का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

संतरा एक सीट्रस फल है. ये भी अन्य सीट्रस फलों की तरह विटामिन सी से भरपूर होता है. ठंड के मौसम में नियमित रूप से संतरे का सेवन शरीर में इम्यूनिटी की कमी को दूर करके बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

फ्री रेडिकल किलर

संतरे में फ्लेवोनोइड और कैरोटीनोइड नाम के दो जरूरी एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं. ठंड के मौसम में इन रेडिकल्स को दूर करना जरूरी हो जाता है.

क्रॉनिक बीमारियों में असरदार

क्रॉनिक बीमारी के मरिजों के लिए नियमित रूप से संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. ये इन बीमारियों को कंट्रोल करके खत्म करने में मदद करता है।

किडनी रिलेटेड प्रॉबलम

एक्सपर्ट की मानें तो संतरे का जरूरत से ज्यादा सेवन करना किडनी से जुड़ी बीमारी में परेशानी पैदा कर सकता हैं. किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी दूसरी बीमारी वालों को संतरा खाने से परहेज करना चाहिए. इसमें मिलने वाला पोटाशियम किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

सिट्रस एलर्जी

कई लोगों को सिट्रस एलर्जी की परेशानी होती हैं. इस एलर्जी में बॉडी सिट्रिक एसिड पर रिऐक्ट करता है. नींबू, कीनू, माल्टा, संतरा जैसे खट्टे फलों को खाने से ये एलर्जी बुरा रूप ले सकती है।

Leave a Reply

Next Post

100 साल तक जीना है तो आज से ये आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाएं और रोज चबाएं ये 5 तरह की पत्तियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों की औसतन आयु कम हो गई हैं. 80 साल आज के समय में जीना बहुत ज्यादा माना जाता है. ये सब खराब वातावरण और खराब खानपान के कारण हुआ है. लेकिन पुराने समय में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप