बिना सर्जरी के पाएं तिल से छुटकारा

शेयर करे

वैसे तो तिल को एक ब्‍यूटी स्‍पॉट के नजरिए से देखा जाता है, मगर कई लोगों के लिए यह किसी काले भद्दे से बढ़ कर नहीं होता। चेहरे पर काले, भूरे और गुलाबी रंग के तिल कई बार खूबसूरती को घटा देते हैं। यह ज्‍यादातर हल्की त्वचा वाले लोगों में अधिक पाए जाते हैं। यह तिल न सिर्फ चेहरे पर बल्‍कि शरीर में कहीं भी हो सकते हैं।

कई बार यह समय के साथ दूर हो जाते हैं। तिल आम तौर पर व्यास में 1/4 इंच से छोटे होते हैं। अनुमान लगाया जाता है कि, यह आनुवंशिक कारकों और सन डैमेज का परिणाम हो सकते हैं। यदि आप अपने चेहरे या शरीर के किसी भी भाग से तिल को हटाने चाहते हैं, तो घर पर पाई जाने वाली चीजों को आजमा सकते हैं।

अनानास का रस

NBT

अनानास का रस बैक्टीरिया को मारने के लिए जाना जाता है, इसलिए यह कई स्‍किन क्रीम्‍स में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। यह तिल को हटाने में भी सहायक हो सकता है।

उपयोग करने का तरीका-

  • बस थोड़ा सा अनानास का रस लें और इसे समुद्री नमक (एक अच्छा स्क्रब बनाने के लिए) के साथ मिलाएं।
  • अब मिश्रण को तिल के ऊपर लगाएं और स्क्रब करना शुरू करें।
  • तिल की ऊपरी परत को हटाने के लिए 15 मिनट के लिए उस जगह पर स्क्रब करें।
  • सर्वोत्तम परिणामों के लिए एक सप्ताह तक इस स्क्रब का उपयोग करें।
  • सेब का सिरका

    NBT

    सेब का सिरका, तिल से छुटकारा पाने के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्री में से एक है। इसमें मैलिक और टार्टरिक जैसे एसिड पाए जाते हैं, जो वास्तव में आपके तिल को गायब कर सकते हैं।

    उपयोग करने का तरीका-

  • एक कॉटन पैड लें और इसमें थोड़ा सा सेब का सिरका डालें।
  • अब इससे तिल को साफ करें और इसे तिल पर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • तिल से छुटकारा पाने के लिए इसे दो सप्ताह तक दोहराएं।

कैस्‍टर ऑयल

NBT

यह तेल त्वचा की बहुत सारी बीमारियों से निपटने में मदद करता है और तिल को दूर करना इसके गुणों में से एक है।

उपयोग करने का तरीका-

  • एक बड़ा चम्मच कैस्‍टर ऑयल लें और इसे बेकिंग सोडा के एक चम्मच के साथ मिलाएं।
  • पेस्ट को तिल पर अप्‍लाई करें और इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह इसे धो लें।
  • परिणाम देखने के लिए एक महीने के लिए पेस्ट लगाएं।

​एलोवेरा जेल

NBT

एलोवेरा आपकी त्वचा को ठीक करने में अद्भुत काम करता है। अपने तिल पर एलोवेरा का गूदा लगाएं। यह तिल को हटाने में मदद करेगा।

उपयोग करने का तरीका-

  • तिल को पहले साफ करें और उस पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाएं।
  • फिर तिल पर टेप लगाकर उस एरिया को कवर करें और इसे दो घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।

​​लहसुन का पेस्ट

NBT

लहसुन एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है, जिसमें एक प्राकृतिक एंजाइम होता है, जो स्‍किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। लहसुन बहुत गर्म होता है, जो तिल को हटाने या जलाने में अद्भुत रूप से काम करता है।

उपयोग करने का तरीका-

  • दो लहसुन की कलियां लेकर उसे कुचलें और एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को तिल पर लगाएं।
  • एक बार जब पेस्ट सूखने लगे, तो तिल के ऊपर एक चिपकने वाली पट्टी लगाएं और इसे रात भर छोड़ दें।
  • इसे एक हफ्ते तक दोहराएं और आपको जल्द ही रिजल्‍ट मिल जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत-चीन सीमा विवाद: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी चुप क्यों है

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बहुत हो चुका है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। वहीं […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान