‘मर्द को भी दर्द होता है’! फ्रिडो ने तोड़ी मर्दानगी की सदियों पुरानी चुप्पी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 ननवंबर 2026। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’… यह महज़ एक कहावत नहीं, बल्कि सदियों से पुरुषों पर थोपी गई ऐसी सोच है, जिसने उनके दर्द, थकान और भावनाओं को अक्सर खामोशी में कैद रखा है। इसी धारणा को बदलने की पहल करते हुए भारत के अग्रणी एर्गोनॉमिक्स और कम्फर्ट ब्रांड फ्रिडो ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर अपना खास कैंपेन ‘मर्द को भी दर्द होता है’ पेश किया है।

इस अभियान के जरिए फ्रिडो ने पुणे की सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, ऑटो चालकों और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जैसे मेहनतकश पुरुषों की अनसुनी कहानियों को सामने लाने की कोशिश की। उनसे एक भावुक सवाल पूछा गया, “ऐसा कौन-सा पल था जब अंदर से टूटने के बावजूद आपसे मजबूत बने रहने की उम्मीद की गई?” उनके जवाबों ने पुरुषों के संघर्ष और भावनात्मक दुनिया की अनदेखी तस्वीर पेश की।

इस पहल के तहत प्रतिभागियों को फ्रिडो के ऑर्थोटिक्स हील प्रोटेक्टर भी उपहार में दिए गए, ताकि लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने वालों को राहत मिल सके।

फ्रिडो के सह-संस्थापक एवं सीईओ गणेश सोनवणे ने कहा, “हम सब यह सुनते हुए बड़े हुए हैं कि ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, मानो पुरुषों के लिए दर्द महसूस करना या उसे जताना मना हो। ऐसे अनगिनत पुरुष हैं जो रोजाना 10 से 12 घंटे अपने पैरों पर खड़े रहते हैं और तकलीफों के बावजूद काम करते हैं। हम उन्हें आवाज देना चाहते हैं। ताकत का पैमाना सिर्फ दर्द सहना नहीं, बल्कि अपने दर्द को खुलकर स्वीकार करना भी होना चाहिए।”

दरअसल, यह कैंपेन सिर्फ एक ब्रांड की पहल नहीं, बल्कि समाज को सोचने का मौका देता है कि पुरुषों को भी देखभाल, संवेदना और भावनात्मक सहारे की उतनी ही जरूरत है। क्योंकि मजबूत होने का मतलब दर्द छिपाना नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करना भी है।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी रिकॉर्ड में ही 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब - दीपक बैज

शेयर करेमिलिंग का अधिकांश चावल जमा ही नहीं, हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 19 नवंबर 2026। सरकारी रिकॉर्ड में पिछले खरीफ सीजन का 68 हजार मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों से गायब होने और मिलिंग के लिए भेजे गए लाखों मीट्रिक टन चावल का आज तक जमा नहीं होने […]

You May Like

सरकारी रिकॉर्ड में ही 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब - दीपक बैज....|....‘मर्द को भी दर्द होता है’! फ्रिडो ने तोड़ी मर्दानगी की सदियों पुरानी चुप्पी....|....व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला