23 लाख सपनों की भावनात्मक जर्नी: “रैंकर्स” का दमदार टीजर हुआ लॉन्च

admin
शेयर करे

NEET के दबाव, सपनों और संघर्ष की अनकही कहानी लेकर आ रही है वेब सीरीज “रैंकर्स”

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 20 जून 2026। मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए NEET सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, त्याग, उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक है। हर साल करोड़ों सपने इस परीक्षा के परिणामों पर टिके होते हैं, लेकिन जब व्यवस्था में खामियां उन सपनों को झकझोर देती हैं, तब उसके दर्द और दबाव को बहुत कम लोग समझ पाते हैं। इसी संवेदनशील और वास्तविक विषय को केंद्र में रखकर लेखक, निर्देशक और निर्माता विकास फडनिस ने वेब सीरीज “रैंकर्स” का निर्माण किया है, जिसका प्रभावशाली टीजर मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। थिंक क्रिएटिव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और उन छात्रों की दुनिया को करीब से दिखाती है जो सफलता की दौड़ में मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक दबावों से जूझते हैं। टीजर में NEET पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, टूटते सपनों और छात्रों की मानसिक पीड़ा को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

लातूर के प्रसिद्ध कोचिंग कल्चर और “लातूर पैटर्न” की पृष्ठभूमि में शूट की गई “रैंकर्स” केवल एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने सपनों के लिए अनगिनत रातें जागकर बिताई हैं। ओटीटी पर जल्द रिलीज होने जा रही यह सीरीज शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और युवाओं के संघर्ष को नई संवेदनशीलता के साथ सामने लाने का प्रयास करती है।

Leave a Reply

Next Post

हार्ट केयर में मुंबई की बड़ी छलांग, 25 प्रतिशत बढ़ीं मिनिमली इनवेसिव कार्डियक प्रक्रियाएं

शेयर करेमुंबई बना दिल के इलाज की नई राजधानी, TAVR जैसी आधुनिक तकनीकों से मरीजों को मिल रही नई जिंदगी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 20 जून 2026। मुंबई अब सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी नहीं, बल्कि उन्नत हृदय उपचारों का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। शहर में […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'