कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भारतीय किसान यूनियन की ओर से दायर याचिका में कहा है कि नए कानून उन्हें कॉर्पोरेट लालच का शिकार बना देंगे। सरकार से कई दौर की बातचीत और संशोधन प्रस्ताव खारिज करने के बाद किसानों ने एक तरफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है तो दूसरी तरफ उन्होंने न्यायपालिका का भी सहारा लिया है।

किसानों ने यह कदम केंद्र सरकार के उस प्रस्ताव को खारिज करने के बाद उठाया है जिसमें मोदी सरकार ने कहा है कि वह कानून के उन प्रावधानों में संशोधन को तैयार है जिनको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। सरकार ने एमएसपी पर लिखित में भरोसा देने की बात कही है तो यह भी आश्वासन दिया है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में करार केवल फसल के लिए होगा, इसलिए जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। हालांकि, किसान कानूनों को वापस लेने पर अड़ गए हैं।

किसानों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे रेल पटरियों को भी जाम कर देंगे और इसको लेकर जल्द ही तारीख का ऐलान करेंगे। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि वे 14 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे और 12 दिसंबर से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को भी ब्लॉक कर देंगे।

केंद्र सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को भी कहा कि किसानों को आंदोलन छोड़कर बातचीत करनी चाहिए। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार को मीडिया से ही पता चला है कि किसानों ने सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों पर भेजे गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि सरकार ने हाल ही में एक 20 पन्नों का प्रस्ताव किसानों के पास भेजा था। इस प्रस्ताव में कानून में कई प्रकार करने के संशोधन की बात की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले के चेरवापारा कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 61 हितग्राहियों को वितरित की 3.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि और सामग्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर /कोरिया 11 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के चेरवापारा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 61 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 23 लाख रुपये की सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। […]

You May Like

स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार