बहन के प्रचार में थिरकते दिखे मंत्री टीएस सिंहदेव, हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशी हैं आशा कुमारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 नवंबर 2022। हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में अपनी बहन आशा देवी के लिए प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्थानीय लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उनकी बहन वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान रिकार्ड किया गया उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोक नर्तक दलों के साथ मिलकर डांस किया। 

टीएस सिंहदेव का छात्र जीवन हिमाचल प्रदेश में बीता है और उन्होंने वहीं से शिक्षा प्राप्त की है। स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य व गीतों से बखूबी वाकिफ हैं। छत्तीसगढ़ में साधारण कुर्ता पजामा पहनने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वहां नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। सामान्य तौर पर उनका यह गेटअप भी यहां नहीं दिखता। सिंहदेव ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है।

सप्ताह भर वहीं रहेगा डेरा

बताया जा रहा है, टीएस सिंहदेव अगले एक सप्ताह डलहौजी में ही कैंप करने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से 24 घंटे पहले तक सभी बाहरी नेताओं को हिमाचल प्रदेश छोड़ना हाेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश में ही हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगरोटी में एक जनसभा को संबोधित किया था।

इस बार चुनौती बड़ी है, इसलिए झोंकी है ताकत

2017 के विधानसभा चुनाव में आशा कुमारी को भाजपा के डीएस ठाकुर ने कड़ी टक्कर दी थी। पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर केवल 556 वोट का था। इस बार भी आशा कुमारी के सामने भाजपा के डीएस ठाकुर को ही टिकट मिला है। आम अदमी पार्टी भी यहां मामले को त्रिकोणीय करने की कोशिश में है। ऐसे में सिंहदेव ने बहन के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 05 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक गांव की महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात […]

You May Like

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका....|....कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर