भारत के नए टी20 कप्तान बन सकते हैं हार्दिक, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी मिलना तय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2022। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हार्दिक से इस बारे में बात की गई है और उन्हें जवाब देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक को कप्तानी मिलना तय है। हार्दिक इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट भी लिए। इसके बाद जून के महीने में उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।

आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच की सीरीज में हार्दिक पहली बार भारत के कप्तान चुने गए और टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक भारत के उपकप्तान थे और भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ऋषभ पंत उपकप्तान थे। भारत ने सीरीज 1-0 से जीती। उन्होंने टी20 विश्व कप के कुछ मैचों में भी अहम भूमिका निभाई थी।

इस साल 27 मैच की 25 पारियों में हार्दिक ने 33.72 की औसत से 607 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और 71* का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर शामिल है। उन्होंने इस साल टी20 में 20 विकेट भी लिए हैं। साथ ही इस साल तीन वनडे मैचों में, उन्होंने दो पारियों में 71* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 100 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल वनडे में छह विकेट भी लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक को कप्तानी मिलना तय
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी कर सकते हैं। इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे (पांच जनवरी) और और तीसरा मैच राजकोट (सात जनवरी) में होगा। खबरों के अनुसार रोहित शर्मा को अंगूठे की चोट से उबरने में और समय लग सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह (रोहित) टी20 कप्तानी से हटेंगे या यह मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से यह स्पष्ट हो गया है कि नई चयन समिति के कार्यभार संभालने के बाद कप्तानी में बदलाव होगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अटकलों के बावजूद इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि एपेक्स काउंसिल की बैठक में भारत की टी20 कप्तानी पर कोई चर्चा नहीं हुई। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ”यह मामला एपेक्स काउंसिल के एजेंडे में भी नहीं था और इस पर चर्चा नहीं की गई। केवल चयन समिति ही कप्तानी पर फैसला ले सकती है। हालांकि, भारत की टी20 टीम को पूरी तरह से बदला जा सकता है और हार्दिक पांड्या को कप्तानी का नया विकल्प माना जा रहा है। 

साल 2023 में भारत को सिर्फ छह टी20 मैच खेलने हैं। इस साल वनडे विश्व कप होने के कारण अधिकतर सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएंगी। रोहित 2024 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय मैनेजमेंट के प्लान में नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक को नया कप्तान बनाया जा सकता है। बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने कहा “पहला T20 वानखेड़े में है, जो रोहित का घरेलू मैदान है। चयनकर्ता और बीसीसीआऊ सचिव (शाह) उन्हें विदाई टी20 मैच क्यों नहीं देते हैं और भारतीय टीम के नेतृत्व एक शानदार बदलाव करें? हालांकि, वनडे में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से पहले उनके वर्कलोड और इसके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में बोले जेलेंस्की- साल 2023 साबित होगा टर्निंग प्वॉइंट, झुकने का सवाल ही नहींं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाशिंगटन 22 दिसंबर 2022। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान जेलेंस्की का जोरदार स्वागत किया गया। फरवरी में रूसी हमलों के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप