12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल

शेयर करे

जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना को अलगे महीने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। नेटफ्लिक्स पर गुंजन सक्सेना को 12 अगस्त को रिलीज करने की बात सामने आई है. जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज के जरिए ये घोषणा की है. जाह्रवी कपूर की फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।

12 अगस्त को रिलीज हो रही गुंजन सक्सेना– द करगिल गर्ल

जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर गुंजन सक्सेना के कुछ फोटो शेयर किए हैं. उन फोटोज के जरिए जाह्नवी ने घोषणा की है कि इस देश भक्ति से भरी फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के करीब रिलीज किया जा रहा है. वो ट्वीट में लिखती हैं- मुझे गर्व है कि मैं आप सभी के सामने पहली उस भारतीय वायुसेना महिला की कहानी ला रही हूं जिन्होंने युद्ध में हिस्सा लिया था. एक ऐसी जर्नी जो शायद सभी को प्रेरित करेगी. गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल को 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/tv/CBM-VeIg8D3/?utm_source=ig_web_copy_link

जाह्रवी कपूर की ये पोस्ट इस समय वायरल हो गई है. फैन्स फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट बता एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है. मालूम हो फिल्म के निर्माता करण जौहर ने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि गुंजन सक्सेना को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में सभी को इंतजार था तो सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट जानने में. अब जब रिलीज डेट भी सामने आ गई है, ऐसे में फैन्स खासा खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 16 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार देवेन्द्र बहादुर सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ