सिंगर रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स के सॉन्ग “स्वामी जी” ने मचाई धूम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2022। वह केवल एक लेखक ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे गायक और संगीतकार भी हैं। क्रिएटिव जीनियस रविकेश वत्स की बात कर रहा हूं। सबसे प्रतिभाशाली गायकों में से एक है रविकेश जिन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल रविकेश वत्स लॉन्च किया है।  मनमोहक पोस्टर और एक बिल्कुल रोमांचकारी वीडियो के साथ, आरवीएफ म्यूजिक ने आज स्वामी जी सांग लॉन्च किया, जिसमें सभी की पसंदीदा प्रसिद्ध गायिका रेखा भारद्वाज और रविकेश वत्स अपनी आवाज़ दे रहे है और वीडियो में फीचर भी कर रहे हैं। रेखा और रविकेश का यहाँ गाना लोगो को काफी पसंद आ रहा है और लोगो के बीच में काफी काफी लोकप्रिय हो रहा है। रिलीज होने से पहले ही स्वामी जी के गाने ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब, गाना आखिरकार आउट हो गया है। रिलीज़ होते ही यह सांग टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया।

मीडिया से बात करते हुए रविकेश वत्स ने कहा, “भारत की दिग्गज गायिका रेखा भारद्वाज के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। स्वामी जी का गाना रविकेश वत्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, कृपया देखें और अपना प्रतिक्रिया दें।” रविकेश वत्स द्वारा निर्मित और रचित, सुभेंद्र पाल ने गाने का निर्देशन किया है।
     गायिका रेखा भारद्वाज ने कहा, “रविकेश जी और उनकी टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लग रहा है। स्वामी जी वीडियो गीत ऊर्जावान है। इस गीत की यात्रा बहुत दिलचस्प है।” स्वामी जी गीत सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। गाने का स्टाइल बहुत ही उत्साहित करने वाला है और यह निश्चित रूप से आपके पैरों को  थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।

Leave a Reply

Next Post

2022 में इन छह फिल्मों ने बॉलीवुड पर छाप छोड़ी

शेयर करे -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 2022 काफी विघटनकारी वर्ष रहा है क्योंकि अनगिनत फिल्मों ने हमारी मानसिकता को प्रभावित किया है। सम्मोहक कहानी और दमदार कास्ट, 2022 ने हमें धमाकेदार शानदार फिल्में दीं। इन फिल्मों ने न सिर्फ हमें रोमांचित किया बल्कि बॉलीवुड में भी काफी प्रभाव डाला!  मिलीसर्वाइवल […]

You May Like

नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'