चार पैसे कमाने मजदूर गए थे शहर, एक हादसे ने लील ली जिंदगियां, खातेगांव में एक साथ उठेगी 10 अर्थियां

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 02 अप्रैल 2025। गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को फटाखा फैक्ट्री में आग लगने 21 मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में 10 मजदूर खातेगांव के संदलपुर के निवासी है। मृतकों में 5 से लेकर 11 साल तक के 4 मासूम बच्चे भी शामिल है। जिनकी फैक्ट्री में आग लगने से मौत हो गई है। परिवार सहित पूरे गांव में मौत का मातम छाया हुआ है, देवास जिला का प्रशासन मंगलवार को ही बनासकांठा (गुजरात) के लिए रवाना हो गया है, प्रशासन की टीम आज सुबह पहुंच सकती है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शोसल मीडिया पर दुःख जताया। वहीं पीड़ित मृतकों के परिजनों से मंगलवार रात को खातेगांव विधायक आशीष भी मिलने पहुंचे और दुःख जताया। परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से दूरभाष पर चर्चा की। वही जिला प्रशासन ने भी संपर्क किया। मृतक 10 मजदूरों के शव आज शाम पैतृक गांव आने की संभावना है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित जिला प्रशासन सम्पर्क में है, फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया वक्फ संशोधन बिल, विपक्ष पर बोला हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज यानि की 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ बिल पेश कर रहे हैं। इस बिल पर 8 घंटे तक चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस बिल पर अब तक सबसे अधिक लोगों की याचिकाएं आई […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव