मुंबई में हुआ भारत का सबसे बड़ा वरिष्ठ नागरिक उत्सव “ख्याल”

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 नवंबर 2025। भारत के वरिष्ठ समुदाय को समर्पित सबसे बड़े उत्सव “ख्याल 50अबोव50” ने सक्रिय और सम्मानजनक जश्न को नई ऊँचाई दी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और ब्रांड एंबेसडर रोहिणी हट्टंगड़ी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ राकेश बेदी, मंगेश गवाडे, यास्मिन सैत और मंसूर दलाल जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और प्रेरणादायक बना दिया। दो दिवसीय इस मेगा इवेंट में 5,500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों ने देशभर से आकर हिस्सा लिया, जो इसे एक राष्ट्रीय आंदोलन जैसा स्वरूप देता है।

मंच पर वरिष्ठ समुदाय की अद्भुत प्रतिभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया—क्लासिकल संगीत से लेकर लोक संगीत, डांस, तबला, व्हिसलिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी तक, हर कला ने साबित किया कि 50+ उम्र उत्साह और संभावनाओं से भरी होती है। मनोरंजन के साथ-साथ सेवानिवृत्ति योजना, आत्मनिर्भरता और उद्देश्यपूर्ण जीवन पर महत्वपूर्ण सत्र भी आयोजित किए गए। ख्याल के संस्थापक एवं सीईओ हेमांशु जैन ने इसे “अपेक्षाओं से परे अनुभव” बताया, जबकि रोहिणी हट्टंगड़ी ने कहा कि यह उत्सव साबित करता है—उम्र सिर्फ एक संख्या है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से हड़कंप; डॉग स्क्वाड से जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 नवंबर 2025। दिल्ली की कई जिला अदालतों में मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात