सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 30 सितंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में साथ काम किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर को याद किया और उनसे जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए। जूम से बात करते हुए परिणीति ने बताया कि जब सुशांत को उनके नेशनल अवॉर्ड मिलने की खबर पता चली थी, तो वह उनके लिए खुश हुए थे। परिणीति ने सुशांत को अपना बडी और चीयरलीडर बताया।

क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा
परिणीति ने शूटिंग के दौरान का एक खास किस्सा बताया। एक ब्रेक के दौरान वह होटल के पूल के पास सुशांत और दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बैठी थीं। तभी फिल्ममेकर करण जौहर का उन्हें मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मुबारक हो। परिणीति ने बताया, ‘मुझे करण जौहर का मैसेज आया और उसमें लिखा था मुबारक हो। मैं सोच रही थी कि किस बात के लिए। सुशांत काफी एक्साइटेड हो गए और उन्होंने कहा कि वह पता लगाएंगे।’ फिर जब पता चला कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है, तो सुशांत खुशी से पूल के पास रखी कुर्सियों पर चढ़ गए और बोले कि मैं नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं। इस पल को याद करते हुए परिणीति ने कहा, ‘मैंने कभी किसी को मेरे लिए इतना एक्साइटेड और इतना खुश होते हुए नहीं देखा। ऋषि सर ने कहा कि तुम दोनों पागल हो गए हो। सुशांत ने मुझे गले लगाया और मैं रोने लगी।’

फिर साथ काम करने वाले थे परिणीति और सुशांत?
फिल्म से अलग भी परिणीति और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों के बीच पढ़ाई और दूसरे विषयों को लेकर भी बातचीत होती थी। परिणीति ने बैंकिंग की पढ़ाई की है, जबकि सुशांत ने एक्टिंग में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, ‘सुशांत और मैं पढ़ाई से जुड़ी बातें किया करते थे। हम स्टार्स, इकोनॉमिक्स और दूसरी चीजों के बारे में बात करते थे। वह मुझे बहुत समझता था और मैं भी उसे समझती थी।’ परिणीति ने यह भी बताया कि दोनों एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे, जिसे होमी अदजानिया डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म किसी वजह से आखिरकार नहीं बन सकी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा

शेयर करेबोले- आज से ही शुरू करूंगा प्रचार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता, 30 सितंबर 2026। नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान बुधवार को जेल से रिहा हो गए। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। हल्दिया जेल के बाहर बड़ी […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'