चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस की अहम बैठक, राहुल गांधी-खरगे उम्मीदवारों के साथ करेंगे चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जून 2024। लोकसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल्स के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया गया। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक करेंगे। यह बैठक चुनाव नतीजों को लेकर वर्चुअल तरीके से होगी। बैठक सुबह 11 बजे होनी है। इस बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही रणनीतिक बैठक करेंगे।

कांग्रेस के ये शीर्ष नेता बैठक में होंगे शामिल
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में जो नेता शामिल होंगे, उनमें कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेताओं का नाम है। इस बैठक में 4 जून को मतगणना वाले दिन की रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर विपक्षी गठबंधन की भी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआईएम, डीएमके, जेएमएम, आप, राजद, शिवसेना यूबीटी, एनसीपी एसपी पार्टियों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने 295 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। हालांकि एग्जिट पोल्स के नतीजों में विपक्षी गठबंधन को 150 के करीब सीटें ही दी गई हैं। 

एग्जिट पोल्स में एनडीए को प्रचंड बहुमत 
भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा ठोक रहा है। एग्जिट पोल्स के नतीजों ने एनडीए की उम्मीदों को पर लगा दिए हैं। एग्जिट पोल्स के अनुमानों से लग रहा है कि एनडीए गठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल करेगा। भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था और एग्जिट पोल्स के नतीजों में एनडीए इस आंकड़े के आसपास दिख रहा है।

 

Leave a Reply

Next Post

आज तिहाड़ में करेंगे सरेंडर सीएम, जाने से पहले आप नेताओं के साथ किया मंथन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जून 2024। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो जून को जेल जाना ही होगा। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली राहत की 21 दिन की समयसीमा रविवार को समाप्त हो रही है। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड