नगालैंड में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, एक की मौत, कई लापता; कोहिमा-दिमापुर राजमार्ग अवरुद्ध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोहिमा 04 सितंबर 2024। नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में भारी बारिश के कारण कई मकान और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई, जब जिले के फेरिमा में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में सड़क के किनारे स्थित मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, चुमौकेदिमा जिला प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। राजधानी कोहिमा को वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव प्रयासों के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रही है। रियो ने कहा, ‘लगातार बारिश के कारण एनएच-29 पर बड़े पैमाने पर हुए नुकसान से मैं बहुत चिंतित हूं। अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति को संभालने की कोशिश र रहे हैं। राज्य सरकार तत्काल उपाय करने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार से संपर्क में है। हम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) से संपर्क बनाए हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग ने कहा कि कल रात फेरिमा और पगला पहाड़ के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण आपदा के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इसमें जान-माल का नुकसान हुआ है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है, लापता लोगों की सुरक्षा के लिए सब मिलकर प्रार्थना करें।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये बयान अखिलेश यादव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण