रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, भड़की प्रियंका गांधी बोली- जनता को जवाब दे मोदी सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। प्रियंका गांधी वाड्रा ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को जवाब देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है। डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में जब एक डॉलर की कीमत 58-59 रुपये थी, तब नरेंद्र मोदी जी रुपये की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे। वे कहते थे, “मुझे सब मालूम है। किसी देश की करेंसी ऐसे गिर नहीं सकती” आज वे खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए।

‘रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर’
बता दें कि, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 18 पैसे लुढ़क कर पहली बार 86.04 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों पूंजी निकासी से रुपये पर दबाव बना हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा के कारण भी रुपये पर दबाव रहा। उन्होंने कहा कि साथ ही 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नए अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधात्मक व्यापार उपायों की आशंका के बीच मांग बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85.85 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा हालांकि अंत में डॉलर के मुकाबले अबतक के सबसे निचले स्तर पर 86.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बड़ी गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 पर बंद हुआ था।

विश्लेषक अनुज चौधरी का बयान 
मिराए एसेट शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में कमजोर रुख, मजबूत डॉलर और लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव जारी रह सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ अमेरिकी बॉंण्ड प्रतिफल में उछाल से घरेलू मुद्रा पर और दबाव पड़ सकता है।” चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि, रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है। निवेशकों की नजर गैर-कृषि क्षेत्र में नौकरी की रिपोर्ट होगी। डॉलर-रुपया की हाजिर कीमत के 85.80 से 86.15 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, अयोध्या में श्रद्धा और विकास का संगम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 11 जनवरी 2025। अयोध्या में रामलला के अपने जन्मस्थान पर विराजने की शुक्रवार (पौष शुक्ल द्वादशी) को पहली वर्षगांठ है। इस एक साल में अयोध्या में न केवल विकास की गंगा बही है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ