इसरो-नासा रॉकेट लीकेज दूर करने में जुटे, नारायणन बोले- एक्सिओम-4 मिशन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जून 2025। एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण में देरी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि मिशन की सुरक्षा उसकी शीर्ष प्राथमिकता है। लॉन्चिंग वाहन में रिसाव ठीक करने का प्रयास हो रहा है। लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले हैं। इस मिशन को अभी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने दी जानकारी
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। इसरो इस संबंध में एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। नासा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल में एक लीकेज की जांच कर रहा है।

शुभांशु के लिए बनाया खास बैज शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक खास मिशन बैज बनाया गया है। इसे बनाने वाले फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के अनुसार यह बैज अंतरिक्ष में भारतीय गौरव का प्रतीक होगा। इसमें देश की अंतरिक्ष विरासत, महत्वाकांक्षाओं और सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखेगी।

आईएसएस को दो साल में हटा दिया जाए : मस्क
स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की दीर्घकालिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके कुछ हिस्से बहुत पुराने हो गए हैं और जाहिर है कि समय के साथ जोखिम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों व कार्गो को आईएसएस तक पहुंचाने से अरबों डॉलर कमाता है, फिर भी मैं सिफारिश करूंगा कि इसे दो वर्ष में कक्षा से हटा दिया जाए। बता दें कि नासा की योजना 2031 तक आईएसएस को सेवा से मुक्त करने की है।

एक्सिओम-4 मिशन को किया गया था स्थगित
बता दें कि बीते बुधवार को वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य वैज्ञानिकों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना होने वाला एक्सिओम-4 मिशन स्थगित कर दिया गया था। जानकारी मिली थी कि स्पेस एक्स में मिशन लेकर जाने वाले फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खामी मिलने के बाद इसे स्थगित किया गया है। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक बार जांच पूरी होने और पेंडिंग रेंज उपलब्धता के बाद लॉन्च की नई तारीख का एलान किया जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

जेल में बंद कैदी की मौत से मचा बवाल, गुस्साए परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार 14 जून 2025। बलौदा बाजार जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल (34) निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी के रूप में हुई है। उसे पलारी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान