भोपाल की सड़कों से कचरे का पहाड़ हटाना बना चुनौती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 07 नवंबर 2026।  भोपाल में सफाई कर्मचारियों की तीन दिन चली हड़ताल भले ही खत्म हो गई है, लेकिन शहर को गंदगी से राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है। हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, प्रशासन ने भी कचरा उठाने का अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती तीन दिनों में जमा हुए करीब 2500 टन से ज्यादा कचरे को हटाने की है। शहर में सामान्य दिनों में ही रोजाना करीब 850 टन कचरा निकलता है। ऐसे में अब नगर निगम के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ रोजाना निकलने वाले कचरे का उठाव करना है, दूसरी तरफ कॉलोनियों, बाजारों और सड़कों पर पहले से जमा कचरे को भी हटाना है।

400 से ज्यादा गाड़ियां, लेकिन तीन दिन का कचरा कैसे उठेगा?
भोपाल में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए 400 से अधिक गाड़ियां संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में ये गाड़ियां दो से तीन चक्कर लगाकर कचरा शहर के 17 गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाती हैं। यहां से कचरे को कैप्सूल वाहनों के जरिए आदमपुर छावनी स्थित कचरा निष्पादन स्थल तक पहुंचाया जाता है।  लेकिन हड़ताल के दौरान 400 से ज्यादा कचरा संग्रहण गाड़ियां खड़ी रहीं। अब इनके दोबारा सड़कों पर उतरने के बाद भी चुनौती कम नहीं होगी। वजह यह है कि गाड़ियों को अपने नियमित रूट पर घरों से रोजाना निकलने वाला कचरा भी उठाना है। इसके साथ ही तीन दिन से जमा कचरे को भी साफ करना है।

रोज 850 टन कचरा, तीन दिन में तीन दिन का काम जमा
शहर में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 800 से 850 टन कचरा निकलता है। तीन दिन तक कचरा संग्रहण प्रभावित रहने से करीब 2550 टन कचरा जमा होने का अनुमान है। यानी हड़ताल के दौरान शहर में लगभग तीन दिनों के सामान्य कचरा उत्पादन के बराबर कचरा इकट्ठा हो गया। 

भोपाल का कचरा गणित
850 टन       रोजाना निकलने वाला कचरा
2,550 टन    तीन दिन में जमा कचरा
400+          कचरा संग्रहण वाहन
17             गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन
85             नगर निगम के वार्ड
21            नगर निगम के जोन

पुराना कचरा उठाएंगे तो आज का कहां जाएगा?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगर निगम पहले तीन दिन से जमा कचरे को उठाएगा या रोजाना निकलने वाले कचरे को प्राथमिकता देगा। यदि गाड़ियां पुराने कचरे को उठाने में लगेंगी तो घरों से निकलने वाले नए कचरे का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, नियमित कलेक्शन पर पूरा जोर रहेगा तो पुराने ढेर को हटाने में अधिक समय लगेगा। इस समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त फेरे, अतिरिक्त शिफ्ट और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करनी होगी। खासकर उन इलाकों में प्राथमिकता से सफाई जरूरी है, जहां कचरा कई दिनों से जमा है और दुर्गंध के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।हालांकि, हड़ताल खत्म होने के बाद फिलहाल कितनी गाड़ियां वास्तव में सड़कों पर उतारी गई हैं और कितने अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं, इसका जोनवार आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पूरी व्यवस्था सामान्य होने में लगने वाले समय का सटीक अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता।

इन इलाकों में जमा हुआ था कचरे का अंबार
हड़ताल का असर केवल बाहरी कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहा। चार इमली, अरेरा कॉलोनी, दस नंबर मार्केट, गुलमोहर, शाहपुरा, बावड़ियाकलां, न्यू मार्केट, बुधवारा, कोलार रोड और मंत्रालय-विंध्याचल भवन के आसपास भी कचरा जमा होने की खबरें सामने आई थीं। कई जगह डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़कों तक फैल गया था। कुछ स्थानों पर लोगों ने कचरे में आग भी लगा दी थी।  त्योहारी सीजन में बाजारों और रिहायशी इलाकों में पहले से ही कचरे का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में नगर निगम को बाजारों, मुख्य सड़कों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग प्राथमिकता के आधार पर सफाई अभियान चलाना होगा।

अब नगर निगम के सामने सबसे बड़ी परीक्षा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बातचीत के बाद वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर सहमति बनी है। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे हैं। लेकिन अब नगर निगम के सामने असली परीक्षा शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करने की है। 

Leave a Reply

Next Post

पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए

शेयर करे450 सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करवाए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            इंदौर, 07 नवंबर 2026। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं और लोग उनका शिकार हो जाते हैं। इस साल के 10 माह में क्राइम ब्रांच ने ठगी का शिकार हुए लोगों के […]

You May Like

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली....|....चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली....|....दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें अपनी सेहत का खास ध्यान....|....शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल....|....व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा....|....अमेरिका-ईरान तनाव खत्म कराने में जुटे जेडी वेंस....|....सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष....|....बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए