पीएम मोदी बोले- देश में कई फर्जी नैरेटिव गढ़े गए, वीर बाल दिवस हमें भारत की पहचान बताएगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। दिल्ली में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित है। इस मौके पर पीएम मोदी ने वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उसे आज 26 दिसंबर के दिन को ‘वीर बाल दिवस’ के तौर पर घोषित करने का मौका मिला। पीएम ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ हमें याद दिलाएगा कि दस गुरुओं का योगदान क्या है, देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है। ‘वीर बाल दिवस’ हमें बताएगा कि- भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है।

कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग
कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आजादी के 75 साल बाद ऐसा प्रधानमंत्री आया है, जिसने ‘साहिबजादों’ की कुर्बानी का सम्मान किया है। कार्यक्रम में एक स्थानीय निवासी ने कहा कि “साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को आज सम्मानित किया जा रहा है। अगले साल से इस दिन छुट्टी घोषित की जानी चाहिए। इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दिन को साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित किया। इसे पूरे देश में दिखाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लोग उनके बारे में जान रहे हैं। इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। आज नया इतिहास रचा जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 दिसंबर 2022। मजह 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है, कोई समझ नहीं पा रहा है कि इतना खौफनाक कदम अभिनेत्री ने कैसे उठा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही