ऐमा रादुकानू ने रचा इतिहास, 53 साल बाद खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बनीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। ब्रिटेन की ऐमा रादुकानू ने कनाडा की लेलाह फर्नांडीज को हराकर महिला सिंगल यूएस ओपन खिताब जीत लिया है। मात्र 18 साल की ऐमा रादुकानू ने ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की लैला फर्नांडीज को हराया जो उनकी हमउम्र हैं। रादुकानू ने फर्नांडीज को 6-4, 6-3 से हराकर ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा कर लिया। 

दोनों फाइनल खेलने वाली टीनेजर लड़कियां पहली बार फाइनल खेल रही थीं। साल के अखिर में ग्रैंडस्लैम को नया विजेता मिल ही गया। 150वें स्थान पर रहीं रादुकानू और फर्नांडीज 73वीं  रैंकिंग की खिलाड़ी हैं। 1977 में विंबलडन में वर्जीनिया वेड के बाद ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने वाली रादुकानू पहली ब्रिटिश महिला हैं। वह 2004 में विंबलडन में मारिया शारापोवा के 17 साल के होने के बाद से महिला खिताब का दावा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं। रादुकानू पेशेवर युग में ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर हैं। अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही रादुकानू ने यूएस ओपन में अभी तक अपने सभी 18 सेट जीते हैं। इसमें क्वालिफाईंग दौर के तीन और मुख्य ड्रॉ के छह मैच शामिल हैं। रादुकानू को तो मुख्य ड्रा में पहुंचने की भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने आज फाइनल ही अपने नाम कर दुनिया को चौंका दिया।

Leave a Reply

Next Post

सीएम पद की रेस में इन चार नेताओं के नाम, आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 12 सितम्बर 2021। गुजरात विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले महीने अगस्त में बतौर सीएम पांच साल पूरे करने वाले रूपाणी के अचानक इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया। नए सीएम […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस