IPL 2022: जीत के साथ लखनऊ और आरसीबी टॉप चार में पहुंचीं, पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 17 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। राजस्थान की टीम दूसरे पायदान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और लखनऊ के पास भी आठ अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली की हालत इस सीजन लगातार खराब होती जा रही है। यह टीम सिर्फ चेन्नई और मुंबई से ऊपर आठवें पायदान पर है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल इस सीजन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। वहीं पर्पल कैप के लिए कुलदीप और चहल के बीच कांटे की टक्कर है। 

अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपना हर मैच जीतना होगा। 

अंक तालिका की स्थिति

पांच में से चार मैच जीतने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। गुजरात के पास आठ अंक हैं। वहीं छह मैच के बाद लखनऊ और बैंगलोर के पास भी आठ अंक हो गए हैं। रन रेट के अधार पर गुजरात के बाद लखनऊ दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है। पंजाब पांचवें और कोलकाता छठे स्थान पर है। पांच मैच में छह अंक के साथ हैदराबाद सातवें स्थान पर है। दिल्ली की टीम आठवें चेन्नई नौवें और मुंबई आखिरी पायदान पर है। 

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। राहुल ने 235 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  

Leave a Reply

Next Post

"बलिया कांड" का पहला लुक जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अप्रैल 2022। एका एंटरटेनमेंट ने सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी क्राइम थ्रिलर: “बलिया कांड” का पहला लुक प्रस्तुत किया। पोस्टर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमें यकीन है कि यह वेब सीरीज़ आपकी आँखों को स्क्रीन से जोड़े रखेगी और निश्चित रूप […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर