झारखंड: ‘हिंदू-आदिवासी आबादी घटी, खतरनाक खेल खेल रहा झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन’, हजारीबाग में बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से पांच करोड़ आदिवासियों को लाभ मिलेगा। 

‘गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत मिला पक्का घर’
उन्होंने कहा, ‘आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।

‘आदिवासियों के विकास के लिए गांधी का विजन हमारी पूंजी’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज पूज्य बापू (महात्मा गांधी) की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

‘65,000 आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए अभियान’
उन्होंने कहा, ‘अभी मैंने यहां धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।’

अगले महीने मनाएंगे पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘इसका लाभ देश के 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा। झारखंड के आदिवासी समाज को भी इसका बहुत बड़ा फायदा होगा। मुझे खुशी है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हो रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के दिन यहां झारखंड से ही पीएम-जनमन योजना भी लॉन्च हुई थी। अगले महीने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर हम पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। इस योजना के जरिए आज देश के उन आदिवासी इलाकों में भी विकास पहुंच रहा है, जो सबसे पीछे छूट गए थे। आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत भी करीब साढ़े 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है।’

‘हिंदुओं और आदिवासियों की घट रही आबादी’
प्रधानमंत्री ने आगाह करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी घट रही है। उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों का समर्थन कर वोट बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब माटी, बेटी, रोटी की रक्षा के लिए ऐसी ताकतों को बाहर फेंकने का समय आ गया है। 

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर उन्होंने कहा, झारखंड में बेटी, माटी, रोटी की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए परिवर्तन का समय आ  गया है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन खतरनाक खेल खेल रहा है, जो घुसपैठियों को संरक्षण देते हुए लोगों की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को खतरे में डाल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर्स के काम बंद से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित; टीएमसी छात्रसंघ समर्थकों ने राज्यपाल को दिखाए काले झंडे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 03 अक्टूबर 2024। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में विरोध प्रदर्शन अभी भी शांत नहीं हुआ है। मृतक डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण