भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और शाह समेत 40 लोगों के नाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरु 19 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनावी अभियान में डटी हुई हैं। इसी बीच, बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होने के साथ ही बीजेपी के तमाम बड़े नेता रैलियां कर और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे। 

भाजपा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के साथ राज्य में सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्र के अन्य बड़े नाम जो भाजपा के “गेटवे टू द साउथ” (कर्नाटक) में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। सूची में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हैं। कर्नाटक के बासवराज बोम्मई, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, चुनावी राजनीति छोड़ने वाले केएस ईश्वरप्पा भी सूची में शामिल हैं।

जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नड्डा का राज्य का यह पहला दौरा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अप्रैल से चुनावी राज्य कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे क्योंकि राज्य मई के महीने में एक भयंकर राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार है। शाह दावणगेरे और देवनहल्ली दोनों जगहों पर रोड शो करेंगे। पिछले महीने चुनावों की घोषणा के बाद से शाह का कर्नाटक का यह पहला दौरा होगा।

चार महीने में आठ बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।

10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विपक्षी कांग्रेस भी सत्ता में लौटने के प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है वहीं जनता दल (सेक्युलर) भी तीसरी ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान एक चरण में होगा। राज्य में 10 मई को मतदान होना है जबकि चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

भव्य होगा भगवान रामलला का जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान समेत 155 देशों से पहुंचा जल...गडकरी के घर रखा कलश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 19 अप्रैल 2023। अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। माना जा रहा है कि साल 2024 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी बीच रामलला के मंदिर का जलाभिषेक  किया जाएगा। इस जलाभिषेक के लिए 155 देशों समेत […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान