नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों के शव बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 26 जून 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। अबूझमाड़ इलाके में यह मुठभेड़ हुई। दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। बड़े नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन चलाया गया। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ का अबूझमाड़ में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सर्चिंग दौरान एक इंसास राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में कल शाम नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सर्चिंग के दौरान एक इंसास राइफल, एक .315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है

Leave a Reply

Next Post

क्या निर्माता शेख फाजिल के नए प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले हैं जायद खान

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 जून 2025। बालीज एंटरटेनमेंट के निर्माता शेख फाजिल, जो एक उद्यमी और निर्माता के रूप में अपने काम के लिए भारतीय मनोरंजन उद्योग में प्रसिद्ध हैं, को हाल ही में प्रतिभाशाली अभिनेता जायद खान के साथ श्रीलंका में देखा गया था। शेख […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात