तरह-तरह से बहानेबाजी कर हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अप्रैल 2026। तमाम सरकारी योजनाओं में बार बार वेरिफिकेशन और ई केवाईसी के लिए बाध्य करके लाइन लगवाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है। तरह तरह के बहाने तलाशे जा रहे हैं। जो लोग चुनाव के समय पात्र थे वो भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अपात्र कैसे हो गए? किसान सम्मान निधि, कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, पीडीएस सहित सभी योजनाओं में लगभग यही हाल है। विगत दो साल में भाजपा की सरकार आने के बाद से तीन-तीन बार राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया, मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री की फोटो लगवाने के लिए सभी पुराने राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। आधार कार्ड मांगे गए तब भी केवाईसी का बहाना बताया गया, वन नेशन वन कार्ड के नाम पर फिर से लाइन लगवाए, अब एक बार फिर से केवाईसी का बहाना कर बड़ी संख्या में राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महतारी वंदन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाओं से फार्म भरवायें, योजना जब शुरू हुई उस दौरान 75 लाख महिलाओं को पात्र बताया, अलग-अलग चरणों में कई बार दस्तावेज मांगे, केवाईसी करवाए गए और अब यह संख्या घटकर 68 लाख हो गई अब एक बार फिर से केवाईसी अनिवार्यता?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार दुर्भावना पूर्वक षड्यंत्र रच रही है ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सके। हजारों की संख्या में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए, बड़ी संख्या में मनरेगा जॉब कार्ड को भी रद्द कर दिया गया, सब्सिडी भी आम जनता से छीनी जा रही है, यह सरकार अपने वायदों और जनकल्याणकारी योजनाओं से मुकर रही है और इसीलिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव आज से, महिला आरक्षण कानून की दी जाएगी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 10 अप्रैल 2026। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव