डौंडीलोहारा मार्ग पर अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौके पर मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

डौंडीलोहारा 26 अप्रैल 2026। बालोद जिले के डौंडीलोहारा मार्ग पर स्थित परसूली-अछोली मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लोहारा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान परसूली-अछोली मोड़ के पास एक ट्रेलर की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर राजनांदगांव की ओर से आ रहे धान से लदे ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक ग्राम भुरकाभाट के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भेज दी है, जिनके पहुंचने के बाद ही शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव का 2027 चुनाव के लिए नया दांव, किसानों से कर दिया '24 घंटे वाला' बड़ा वादा, कई घोषणाएं भी कीं; कहा- सरकार बनी तो...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 26 अप्रैल 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा और इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का ‘किसान रिवॉल्विंग […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज