नेपाल की तारा एयरलाइन का विमान हुआ लापता, 4 भारतीयों सहित 22 लोग सवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काठमांडू 29 मई 2022। भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लापता विमान में 4 भारतीय, 3 जापानी  तथा शेष नेपाली नागरिक थे। डबल इंजन विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री थे।  मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद इसका संपर्क टूट गया। वहीं जिला पुलिस कार्यालय मस्टैंग के डीएसपी राम कुमार दानी ने समाचार एजेंसी  एएनआई को बताया कि हम तलाशी अभियान के लिए इलाके में हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं। 

विमान की तलाशी के लिए दो हेलीकॉप्टर किए गए तैनात 
नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि लापता विमान की तलाशी के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर तलाशी के लिए रवाना
नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मस्टैंग के लिए रवाना हो चुका है। यह हेलीकॉप्टर लापता विमान की खोज करेगा।

Leave a Reply

Next Post

बिहार सरकार कराएगी देश के सबसे बड़े सोने के भंडार की खोज, एक महीने में किए जा सकते हैं एमओयू पर हस्ताक्षर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 29 मई 2022। गरीब राज्य कहे जाने वाले बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। यहां न जाने कितनी शताब्दियों से देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार छिपा हुआ है। इस खदान में इतना सोना है, जितना देश में कहीं और नहीं है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण