अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक से भरी कार मालिक की संदिग्ध मौत

शेयर करे

कलवा क्रीक में कूदकर खुदकुशी करने का शक

चोरी कर ली गई थी उनकी स्कॉर्पियो कार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 05 मार्च 2021। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आलीशान बहुमंजिला घर एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार के मालिक हिरेन मनसुख मृत अवस्था में पाए गए हैं। उनकी लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित रूप से कलावा क्रीक में कूदकर आत्महत्या की है। 

सूचना मिलने पर नौपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या जैसा ही लग रहा है। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है आखिर हिरेन ने खुदकुशी क्यों की?  

पुलिस ने मनसुख हीरन का शव शुक्रवार को एक नाले से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

हिरेन मनसुख वही शख्स थे, जिनकी स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास जिलेटिन ले जाने के लिए किया गया था। उसी कार से धमकी भरा पत्र और कुछ वाहनों की नंबर प्लेट भी मिली थी।

कार से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई थीं. जिनका इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया जाता है। और धमकीभरी चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में कहा गया था कि ये सिर्फ ट्रेलर है. नीता भाभी, मुकेश भैया.. ये तो सिर्फ एक झलक है. अगली बार ये सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।

इसके बाद जांच अधिकारियों ने खुलासा किया था कि उस दिन रात 1 बजे के करीब स्कॉर्पियो कार वहां खड़ी की गई थी। वहां दो वाहन देखे गए थे, जिनमें स्कॉर्पियो कार के अलावा एक इनोवा भी थी. स्कॉर्पियो कार का ड्राइवर उसे वहां छोड़कर चला गया था। संदिग्ध कार की सूचना अंबानी के घर की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को दी थी।

इस घटना के बाद से ही मुकेश अंबानी और उनके घर की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया था. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले में एक कथित संगठन ने दावा भी किया था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि इस वारदात के पीछे किसी संगठन का हाथ है या नहीं. लेकिन पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है. जांच जारी है. हिरेन मनसुख की लाश मिलने के बाद पुलिस सकते में आ गई है। 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल सरकार का ऐलान- अन्य राज्यों की तरह दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्‍ली 06 मार्च 2021। दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। केजरीवाल सरकार ने शनिवार को ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ के गठन को मंजूरी दे दी।  अभी तक राज्‍य में केवल CBSE और ICSE बोर्ड की पढ़ाई होती है मगर अब छात्र दिल्‍ली बोर्ड के संबद्ध […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप