राहुल गांधी की मतदाताओं से अपील, चलो बनाते हैं ’40 फीसदी कमीशन-मुक्त’ और प्रगतिशील कर्नाटक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरू 10 मई 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और “40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त” राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने ‘कांग्रेस विनिंग150’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, “कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। ’40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया।

प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। कांग्रेस विनिंग150′ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका ने कहा, यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

कर्नाटक के लोगों ने प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला किया है : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे। आज बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।’’

बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Leave a Reply

Next Post

दिग्गज अरबपति ने लाइन में खड़े होकर डाला वोट, युवाओं को दी बड़ी सीख, बोले- बिना मतदान, आलोचना नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 10 मई 2023। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग पूरे उत्साह में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक सदस्य नारायणमूर्ति भी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ