कांग्रेस का एक दिवसीय विशाल मौन सत्याग्रह 12 जुलाई को गांधी मैदान में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 08 जुलाई 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता में और उनकी निडर और समझौताहीन लड़ाई के समर्थन में बुधवार 12 जुलाई 2023 को राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के सामने राज्यस्तरीय एक दिवसीय विशाल मौन-सत्याग्रह (मौन-विरोध) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे राहुल गांधी जी विभिन्न मंचों पर लगातार मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाते रहे है और उन्हें उजागर करते रहे है। उनके साहसी प्रयास ने प्रधानमंत्री और भाजपा को कुटिल कदम उठाने के लिये मजबूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दोषी ठहराया गया और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इन सभी कठिनाइयों के बावजूद राहुल गांधी मोदी द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के खिलाफ अपनी अजये लड़ाई और सच्चाई के लिए लड़ने और देश के लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने में लगातार लगे हुए है। उन्होंने निडर होकर कहा-‘‘मैं अपने देश की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।’’ न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश ने इस गलत सजा और अयोग्यता की निंदा की है और इस नेक लड़ाई में राहुल जी के साथ खड़े होने का संकल्प लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अब समय आ गया है कि हम एक साथ खड़े हों और दोहराएं कि राहुल गांधी अकेले नहीं है और लाखों कांग्रेसी और करोड़ों लोग अपनी राजनीति संबंद्धता के बावजूद सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है।
कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक स्तर के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ताओं को 12 जुलाई 2023 को रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री गंगा ममगाई की फ़िल्म वश 21 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जुलाई 2023। बॉलीवुड में हॉरर और सस्पेंस फिल्में हमेशा दर्शकों की पहली पसंद रही हैं आत्मा, बाहरी शक्ति , भूत प्रेत की कहानियों पर पहले भी कई फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला हैं अब शीर्ष भूमिका में  अभिनेत्री गंगा ममगाई की फ़िल्म वश रिलीज […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला