गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी दिल्ली: बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की, सात-आठ राउंड फायरिंग; आप ने भाजपा को घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखी ये बात
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है’।

आप संयोजक केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है ‘अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी’।

Leave a Reply

Next Post

विवाह पंचमी पर निकली झांकी पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई लोग जख्मी; पुलिस छावनी में बदला इलाका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दरभंगा 07 दिसंबर 2024। दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में विवाह पंचमी के मौके पर निकाली जा रही झांकी पर उपद्रवियों द्वारा पथरबाजी की गई है। देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार रात जब बाजितपुर से विवाह […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब