अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी ‘दृश्यम 3’?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘दृश्यम 3’ पहले दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अब ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह फिल्म इससे ज्यादा कमाई कर सकती है। इसकी कई वजहें हैं।

इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ आज दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों से ऐसा लगता है कि यह फिल्म पहले दिन धमाल मचाएगी। फिल्म की रिलीज पर जश्न का माहौल है। सिनेमाघरों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। कई सिनेमाघर हाउसफुल हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ट्रेड की उम्मीदों से कहीं बेहतर शुरुआत की है।

क्यों ज्यादा कमाई कर सकती है फिल्म?
फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही जबरदस्त थी, जिससे शुक्रवार को भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। उम्मीद है कि यह फिल्म अनुमान से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसकी दो वजहें हैं। एक आज राष्ट्रीय छुट्टी है। दूसरी यह कि फैंस विजय सलगांवकर के मशहूर किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए उत्साहित हैं।

किस फिल्म से है मुकाबला?
सुबह से फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभी शाम के शो बाकी हैं। इससे अंदाजा लगता है कि फिल्म अच्छा कर सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ के मुताबिक फिल्म अपने पहले दिन के अंत तक 55-60 करोड़ रुपये (नेट) या उससे भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। यह केवल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पीछे होगी।

क्या अजय की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। 2024 में दिवाली के दौरान रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में 43.70 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की थी, जो उस समय अभिनेता की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ उस आंकड़े को पार करने की राह पर है।

टोटल कितना हो सकता है फिल्म का कलेक्शन?
लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, उम्मीद है कि यह फिल्म देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी। ट्रेड अनुमानों के अनुसार भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 300 करोड़ रुपये (नेट) या उससे ज्यादा हो सकता है।

कितना है फिल्म का बजट?

  • ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देवगन की लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। 
  • यह विजय सलगांवकर की कहानी को खत्म करती है और कथित तौर पर उस मामले का समापन करती है जिसने गोवा के लोगों के बीच चर्चा छेड़ी थी। 
  • फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत और मृणाल जाधव भी शामिल हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान

शेयर करेइंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने भारत के लिए […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग