रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

उज्जैन, 16 नवंबर 2026। शहर में बाइक चोरी के एक मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी दोनों कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता और आगे चोरी नहीं करने की बात कहता नजर आया। पुलिस के अनुसार, कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात अपनी होंडा शाइन बाइक (MP13 FR 9291) घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 6 बजे बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद सोहेल ने थाना महाकाल पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसके आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा उर्फ राज को भैरवगढ़ में मदरसे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उज्जैन के महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी और मारपीट सहित सात मामले पहले से दर्ज हैं। बाइक चोरी का यह आठवां मामला है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Next Post

फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह

शेयर करेमोहन भागवत बोले- हर व्यसन समाज की संवेदनशीलता और जागरूकता घटा रहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जोधपुर, 16 नवंबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और समाज में व्यसनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशा केवल रासायनिक ड्रग्स तक […]

You May Like

फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह....|....रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!....|....एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार....|....द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद....|....छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य....|....संतकबीरनगर में किसानों पर बरसाईं गोलियां....|....कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज....|....‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा....|....‘पाउडर’ में रेवती महुरकर का दमदार अंदाज