कोरबा में रिपेयरिंग के दौरान हादसा: क्रेन का टायर फटा, एसईसीएल कर्मचारी का सिर धड़ से अलग, 2 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 30 सितंबर 2022। कोरबा में शुक्रवार को क्रेन का टायर फटने से एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। हादसा क्रेन की रिपेयरिंग के दौरान हुआ है। धमाका इतनी जोर का था कि कर्मचारी का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।  जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के दीपका विस्तार परियोजना की क्रेन खराब हो गई थी। उसकी रिपेयरिंग के लिए दीपका कॉलोनी निवासी और सीनियर मैकेनिकल फीटर पद पर वर्कशॉप में पदस्थ  लाल दास खरे (53) को रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया था। उनके साथ उनका सहकर्मी घनश्याम बघेल और एक ठेका श्रमिक भी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लालदास क्रेन का पिछले टायर का नट खोल कर उसे बाहर निकाल रहे थे, तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया। 

ब्लास्ट से कर्मचारी की मौके पर मौत
धमाका इतनी जोर का था कि टायर में लगी डिस्क प्लेट उखड़कर तेज रफ्तार से बाहर निकली और लालदास खरे से जा टकराई। इसके चलते उनका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि सहकर्मी घनश्याम बघेल और ठेका श्रमिक घायल हो गए। हालांकि टायर कैसे फटा इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि टायर में हवा का दबाव अधिक होने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

जनरल अनिल चौहान ने भारत के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। देश के नवनियुक्त सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल और अमर जवान जोत पहुंचे और शहीदों को नमन किया।  बता दें, वे देश के पहले तीन सितारा सैन्य अधिकारी (ले. जनरल) हैं, जिन्हें […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर