आईसीसी करे पाकिस्तान क्रिकेटर आसिफ अली को बैन, अफगानी क्रिकेटरों ने लगाई गुहार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितंबर 2022। एशिया कप 2022 में सुपर 4 में बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। यह मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा और नसीम खान ने लगातार दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को एक विकेट से जीत दिलाई। इस हार के साथ अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत भी एशिया कप 2022 के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। एशिया कप 2022 का फाइनल मैच अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर को खेला जाना है। इस मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली की अफगान गेंदबाज फरीद अहमद मलिक पर बल्ला उठा दिया था, उसको लेकर क्रिकेट जगत सन्न रह गया। अफगानिस्तान के कुछ क्रिकेटरों ने मांग की है कि आसिफ अली को आईसीसी बैन कर दे।

आसिफ ने ना सिर्फ बल्ला उठाया बल्कि फरीद को घूंसा भी मारा था। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है, लेकिन जिस तरह से इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बर्ताव किया, वह काफी शर्मनाक था। आसिफ अली के इस बर्ताव की क्रिकेट जगत में काफी निंदा हो रही है। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान गुलबदीन नैब ने ट्विटर पर लिखा, ‘आसिफ अली ने इस तरह की बेवकूफी मैदान पर दिखाई, उन्हें टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बैन कर देना चाहिए। किसी भी गेंदबाज को बल्लेबाज के आउट होने का जश्न मनाने का हक है, इसमें ऐसे लड़ाई करना सही नहीं है।

आसिफ अली के रूप में पाकिस्तान ने अपना 9वां विकेट गंवाया था और बल्लेबाजी के लिए नसीम शाह आए थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रनों की जरूर थी, जबकि अफगानिस्तान को एक विकेट चाहिए था। नसीम शाह ने पहली दो गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद अफगानिस्तानी और पाकिस्तानी फैन्स के बीच भी झड़प देखने को मिली।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने पश्चात प्रथम आगमन पर त्रिलोक श्रीवास का जबरदस्त स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 08 सितंबर 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नियुक्ति पश्चात बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के प्रथम बिलासपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर पर बेलतरा और बिलासपुर जिले के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर