गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गुरुवार को 92 की उम्र में ली अंतिम सांस

केशुभाई 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अहमदाबाद 29 अक्टूबर 2020। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां निधन हो गया। कुछ समय पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था, लेकिन रिकवर हो गए थे। केशुभाई 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। 30 सितंबर को ही सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे।

दोनों बार मुख्यमंत्री का टर्म पूरा नहीं कर पाए

केशुभाई तख्तापलट के चलते दोनों बार मुख्यमंत्री का टर्म पूरा नहीं कर पाए। 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी ने CM पद की शपथ ली। मोदी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने कहा भी था कि सूबे की असल कमान केशुभाई के हाथ में ही है।

राजनीतिक सफर

1960 के दशक में केशुभाई पटेल ने जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की थी। वह इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। 1975 में, जनसंघ-कांग्रेस (ओ) गठबंधन गुजरात में सत्ता में आई। आपातकाल के बाद 1977 में केशुभाई पटेल राजकोट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और बाबूभाई पटेल की जनता मोर्चा सरकार में 1978 से 1980 तक कृषि मंत्री रहे। 1979 में मच्छू बांध दुर्घटना, जिसने मोरबी को तबाह कर दिया था, के बाद उन्हें राहत कार्य में शामिल किया गया था।

केशुभाई पटेल 1978 और 1995 के बीच कलावाड़, गोंडल और विशावादार से विधानसभा चुनाव जीते। 1980 में, जब जनसंघ पार्टी को भंग कर दिया गया तो वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आयोजक बने। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ चुनाव अभियान का आयोजन किया और उनके नेतृत्व में 1995 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

केशु भाई पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘’केशुभाई ने जनसंघ और बीजेपी को मजबूत करने के लिए गुजरात की लंबी और चौड़ी यात्रा की. उन्होंने आपातकाल का विरोध किया. किसान कल्याण के मुद्दे उनके दिल के सबसे करीब थे। उन्होंने विधायक, सांसद, मंत्री और सीएम के रूप में योगदान दिया।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1321715775942647809?s=20

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है, ‘’गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. गुजरात की प्रगति में और प्रदेश में बीजेपी संगठन को मजबूत करने में केशुभाई का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति.’’

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2020 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ,प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           IPL के 13वें सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच जीतना जरूरी है। अगर टीम हारी, तो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप