झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्पाद नीति समेत कई प्रस्ताव हुए पास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 16 मई 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बुलाई गई कैबिनेट बैठक गुरुवार को समाप्त हुई। आज बुलाए गए कैबिनेट बैठक में उत्पाद नीति पर लाए गए प्रस्ताव को पास कर दी गई है। वहीं, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले झारखंड राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना योजना से आच्छादित करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट में कई ऐसे प्रस्ताव को भी पारित कर दिए गए हैं, जिसका लाभ जनमानस को आने वाले समय में मिलेगी। मई महीने में हेमंत सरकार द्वारा बुलाई कैबिनेट बैठक आज समाप्त हुई। आज के कैबिनेट बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। सबसे चर्चित प्रस्ताव राज्य के नई उत्पाद नीति को लेकर हो रही थी, जिसको कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि नई नीति लागू होने से अब खुदरा शराब व्यापारी दोबारा पूर्व की भांति व्यापार कर सकते हैं, यह नियम एक महीने के अंदर राज्य भर में लागू कर दी जाएगी।

नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद अब राज्य के 1453 शराब दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। नई शराब नीति के साथ-साथ झारखंड सरकार बुजुर्गों के लिए भी सौगात लाने का कार्य कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले झारखंड राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना योजना से आच्छादित करने के लिए मंजूरी दी गई है। अब राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को इलाज के लिए हो रही समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।


Leave a Reply

Next Post

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

शेयर करेसंविधान बचाओ रैली के लिए जांजगीर चांपा में तैयारी बैठक संपन्न पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान