छत्तीसगढ़ : बीजापुर से तीन नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ के कैंप पर हुए हमले में थे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 11 मई 2022। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए इन नक्सलियों पर बीते माह सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में शामिल थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी नक्सलियों को बीजापुर जिले से पकड़ा गया है। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने बताया कि नक्सली संगठन से जुड़े तीन लोगों को मंगलवार शाम को पामेड पुलिस स्टेशन के तहत ईमपुर गांव के जंगलों से पकड़ा गया है। यहां कोबरा की 204वीं बटालियन और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।

तीनों गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान 30 साल के माडवी भीमा, 27 साल के माडवी नंदा और 25 साल के मडकाम कोसा के तौर पर हुई है। यह सभी पामेड इलाके के पेड्डा धर्मावरम गांव के रहने वाले थे। यह जगह राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर है।  पुलिस ने बताया है कि यह तीनों 24 अप्रैल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम पर हुए हमले में शामिल थे। यह हमला धर्मावरम कैंप पर इसी साल हुआ था। हालांकि, इस घटना में किसी भी सुरक्षा बल को कोई नकुसान नहीं पहुंचा था। 

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव : नरोत्तम के निशाने पर कमलनाथ, बोले- OBC को गले लगाकर पीठ में छुरा घोंपते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 11 मई 2022। सुप्रीम कोर्ट के पंचायत चुनावों पर आए फैसले से मध्य प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप भी नई शब्दावली गढ़ रहे हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी