नए चेहरों की ताजगी के साथ ‘दिल पे तेरा नाम’ ने जीता दिल

admin
शेयर करे

‘दिल पे तेरा नाम’ का जादू: नए चेहरों ने जीता दर्शकों का दिल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 अप्रैल 2026। मुंबई के कंट्री क्लब में म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च हुआ, जहां पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। विघ्नहर्ता मूवीज़ के बैनर तले बने इस रोमांटिक वीडियो को यू ट्यूब और अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में नमन ठक्कर और दिव्या पाटिल की जोड़ी ने अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से सभी का ध्यान खींचा। खासकर नमन के लिए यह प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। निर्देशन राहुल राय का है, जिनका अनुभव वीडियो में साफ झलकता है, जबकि ज्योति प्रकाश की सिनेमैटोग्राफी इसे विजुअली आकर्षक बनाती है।

संगीत संजीव श्रीवास्तव और संदीप जायसवाल का है, और संदीप की आवाज गाने के रोमांटिक मूड को खूबसूरती से पेश करती है। प्रोड्यूसर्स निखिल ठक्कर, मनवीर सिंह कलसी और रणबीर कलसी ने नए टैलेंट को मंच देने की अपनी सोच को इस प्रोजेक्ट के जरिए सामने रखा है। मेकर्स अब हिंदी के साथ गुजराती, पंजाबी और उड़िया भाषाओं में भी नए प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी में हैं, जिससे उनका कंटेंट दायरा और व्यापक होगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार

शेयर करे‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 अप्रैल 2026। भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने आज एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया, जब स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज