एक रात में करोड़पति बन गया गरीब लकड़हारा, अंडरग्राउंड हुआ, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 16 जनवरी 2022। बिहार के किशनगंज में एक गरीब लकड़हारा रातों-रात करोड़पति बन गया. गांव में तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है. ग्रामीणों का कहना है कि लकड़हारा लतीफ और उसके बेटे उबेलुदल को 15 दिन पहले कहीं से गुप्त धन मिला, जिसकी वजह से वो अमीर हो गया. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें उसे 1 करोड़ रुपये जीते. जब यह मामला एसडीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। यह मामला किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के टेउसा पंचायत का है. जहां पर एक गरीब लकड़हारा रातों-रात करोड़पति बन गया. गांव के लोग यह देखकर हैरान रहे गए. फिर तरह तरह अफवाहें जोर पकड़ने लगी और दोनों डर की वजह से भूमिगत हो गए हैं. गांव वालों का कहना है कि इतने रुपये आने के बाद लकड़हारा उबेदुल ने रिश्तेदारों को सात बाइक भी गिफ्ट में दी थीं. नया ट्रैक्टर और कई बीघा जमीन खरीदी. इसके अलावा पक्के घर का निर्माण कराया. 

लॉटरी खरीदकर बना करोड़पति 

ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार में लॉटरी टिकट पर प्रतिबंध है, इसलिए उसने बंगाल से लॉटरी का टिकट खरीदा था. बात फैलने से और कानूनी पचड़ों में न पढ़ने की वजह से पिता और पुत्र भूमिगत कहीं हो गए. पुलिस दोनों को ढूंढने के लिए लगी हुई है. दोनों के पकड़ में आने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं किशनगंज के एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग और ईडी से जांच करवाई जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मनीलांड्रिंग का मामला सामने आया तो पर्दे के पीछे छुपे लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा. फिलहाल किशनगंज में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आखिर एक रात में इतने रुपये तो आए कैसे. 

Leave a Reply

Next Post

कुछ दिन और आईसीयू में रहेंगी लता मंगेशकर, अस्पताल के डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 16 जनवरी 2022। लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 8 जनवरी को लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था। अस्पताल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप