एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 14 अक्टूबर 2026। कोरबा जिला के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कोरबी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शराब को अपने घर के पास स्थित धान के खेत में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 0/026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का है। आरोपी का नाम धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार पिता घूर साय बिंझवार उम्र 45 साल निवासी अलगाडाड घोसरा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा बताया गया है।

पुलिस देहात भ्रमण पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी धनसाय द्वारा अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के लिए भारी मात्रा में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश सिंह एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपी के बताए गए खेत की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 70.02 लीटर बताई जा रही है। यह शराब मध्य प्रदेश निर्मित है जिसे छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया गया था। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 199 संतोष सिंह, आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल, रोशन पांडे शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पसान थाना पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के अलावा बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Leave a Reply

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन