सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 11 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया।

जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। वहीं नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम मामूली रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष का परिवार सदमे में, परिजन बोले- दहेज के एकतरफा कानून ने ली जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 11 दिसंबर 2024। बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद बात उत्तर प्रदेश तक आकर रह जा रही थी। लेकिन, इधर बिहार के समस्तीपुर में एक घर के अंदर इस खबर से कोहराम मच गया। अतुल सुभाष समस्तीपुर के पूसा के मूल निवासी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान