नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजियाबाद, 16 सितंबर 2026। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलीप पांडेय (39), वीरभान उर्फ रवि (34), रोहित वक्शी उर्फ लड्डू (35), हन्नी कुलश्रेष्ठ (30) और आर्यन (24) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली तरीके से तैयार किए गए सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं।

कच्चे माल से तैयार करते थे नकली प्रोडक्ट
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि दवाओं और फूड प्रोडक्ट का कच्चा माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जाते थे। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों के नाम और मोनोग्राम वाले फर्जी कवर व लेबल लगाकर इन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जाता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजयनगर क्षेत्र में ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ नाम से दुकान चलाते थे। पूछताछ में रोहित, हन्नी और आर्यन ने बताया कि वे विजयनगर स्थित एक गोदाम में काम करते थे। पुलिस के अनुसार गोदाम का संचालन ललित शर्मा करते थे और वहीं से माल तैयार कर बिक्री के लिए भेजा जाता था।

ललित शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कारोबार में ललित शर्मा की भूमिका भी बताई है। पुलिस के अनुसार ललित कच्चा माल खरीदने और तैयार माल की बिक्री का काम करता था, जबकि आरोपी उसके साथ मिलकर गोदाम व दुकान की गतिविधियां संभालते थे। पुलिस अब मामले में ललित शर्मा समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप

शेयर करेकार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 16 सितंबर 2026।  शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान