आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित तीन विधायकों ने ली शपथ, सीएम और पार्टी प्रधान रहे माैजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 02 दिसंबर 2024। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब आप के प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। सबसे पहले विधानसभा हलका चब्बेवाल से डॉक्टर इशांक ने विधायक पद की शपथ ली। डेरा बाबा नानक हल्के से गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा हल्के से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने विधायक पद की शपथ ली। कांग्रेस के बरनाला हलके के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ काला ढिल्लों ने फिलहाल अभी शपथ नहीं ली है। वह शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Next Post

संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प; अजय राय बोले- प्रतिबंध हटने के बाद जाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 02 दिसंबर 2024। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया । कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर