तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, हम झंडे को और बड़ा कर देंगे… खालिस्तानियों को जयशंकर की दो टूक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानजनक तरीके से नीचे उतारा जाना बर्दाश्त कर ले; क्योंकि यह देश ‘बहुत दृढ़’ होने के साथ-साथ ‘बहुत जिम्मेदार’ भी है। जयशंकर ने लंदन में पिछले महीने हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को गिराकर अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराए और खालिस्तान समर्थक नारे लगाये। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद खालिस्तानियों और अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उच्चायोग की इमारत पर उससे बड़ा तिरंगा लगाया गया।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आपने पिछले कुछ दिनों में लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सैन फ्रांसिस्को में कुछ घटनाएं देखी हैं। यह अब वह भारत नहीं है जो किसी के द्वारा अपने राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतारा जाना बर्दाश्त कर लेगा।” उन्होंने एक संवाद सत्र में कहा, ‘‘जब यह घटना हुई, हमारे उच्चायुक्त ने पहले से भी बड़ा राष्ट्रीय ध्वज उस इमारत पर लगा दिया। यह न केवल खालिस्तानियों के लिए, बल्कि ब्रितानियों के लिए भी कड़ा जवाब था। यह इस बात का प्रतीक है कि यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और यदि किसी ने इसका अपमान करने की कोशिश की तो हम इससे भी बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगा देंगे।”

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘आज एक अलग भारत है, एक ऐसा भारत जो बहुत जिम्मेदार है, लेकिन बहुत मजबूत भी है।” लंदन में हुई घटना के बाद, भारत ने अपने राजनयिक मिशन की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था और परिसर में पर्याप्त सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाया था।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी नेता के हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अप्रैल 2023। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तिल्दा-नेवरा इलाके के एक घर घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल और उसके नाबालिग बेटे आयुष पर 6 से […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी