कुशीनगर जा रही खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत, 27 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गोरखपुर 10 नवंबर 2023। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए।

मरने वालों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगया था। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी है। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके ऊपर पहिया चढ़ गया है जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं इनमें एक दर्जन लोगों की अति गंभीर बताए जा रहे हैं। उधर, दुर्घटना के बाद अफसरों ने सदर और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को अलर्ट किया। भारी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला लिया गया है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

बांद्रा में तेज रफ्तार कार छह गाड़ियों से टकराई, टोल प्लाजा पर खड़े तीन लोगों की मौत

मुंबई में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल है, जिसमें दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है। हादस में में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मुंबई के बांद्रा की है। मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह कार दो-तीन और गाड़ियों से टकरा गई। डीसीपी ने आगे बताया कि तेज रफ्तार कार ने करीब नौ गाड़ियों और एक दर्जन लोगों को टक्कर मारा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रचूड़ बोले- महिलाओं को महत्व देना पुरुषों का मामला, कहा- न्याय देना सिर्फ राज्य का काम नहीं है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीस डी वाई चंद्रचूड़ ने महिला शक्ति पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र का मूल्य उस राष्ट्र की महिलाओं की स्थिति से निर्धारित होता है। चंद्रचूड़ ने कहा कि महिलाओं को महत्व देना असल में पुरुषों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट