अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर, 21 जलाई 2026। जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीएससी परिसर में जुआ खेलते हुए 12 लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, बाइक के नगदी पैसे भी जब्त किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग सीएचसी चारामा के समीप बने शेड में रुपए-पैसों का दांव लगाकर खेल रहे हैं। सूचना के मिलते ही थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। 

पुलिस टीम ने मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 2 चारपहिया वाहन, 3 मोटरसाइकिल, ताश के पत्ते, 31 हजार 510 रुपये नगद जब्त किया गया। जब्त संपत्ति का अनुमानित कीमत 5 लाख 96 हजार 510 रुपये आंका गया है।

ये हुए गिरफ्तार
1. शिवदत्त निषाद 31साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
2. देवेन्द्र कुमार सेन 30 साल निवासी शाहवाड़ा चौकी हल्बा थाना नरहनपुर
3.  खेमलाल गजेन्द्र 59 साल निवासी अरौद चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
4. विरेन्द्र मेश्राम 40 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
5. देवप्रसाद उईके 52 साल निवासी पलेवा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
6. इन्द्रजीत रामटेके 35 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
7. ईश्वर नेताम 35 साल निवासी एकता नगर ढेलकाबोड कांकेर थाना कांकेर
8. प्रकाश सिन्हा 32 साल निवासी रूद्री जिला धमतरी
9. डी.के. बंछोर 36 साल निवासी वार्ड क्रंमांक 10 चारामा थाना चारामा
10. गोविन्द जुर्री 40 साल निवासी अलबेलापारा कांकेर थाना कांकेर
11. महेन्द्र निषाद 35 साल निवासी अकलाडोंकरी जिला धमतरी
12. अरूण मण्डावी 36 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेदीपक से छीनी थी सोने की चेन और नकदी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा, 21 जुलाई 2026। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर सहायता केंद्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज