नोएल टाटा होंगे उत्तराधिकारी, संभालेंगे 34 लाख करोड़ का साम्राज्य, पाकिस्तान की जीडीपी से अधिक है टाटा ग्रुप की संपत्ति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2024। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने दो दशकों से भी अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया, का बुधवार रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय पद्म विभूषण सम्मानित रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से ICU में भर्ती थे। उनके निधन के बाद उद्योग जगत में टाटा समूह के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, लेकिन कंपनी में उत्तराधिकार की स्पष्ट योजना पहले से ही स्थापित है, जिससे टाटा समूह की स्थिरता बनी रहेगी। रतन टाटा, जिनका सरल व्यक्तित्व और ईमानदार छवि उन्हें कॉर्पोरेट जगत में एक संत के रूप में प्रतिष्ठित करती थी। रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और सादगी से अपना जीवन बिताया। उनके निधन के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके सौतेले भाई, नोएल टाटा, टाटा समूह की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

 कौन हो सकता है उत्तराधिकारी?
वर्तमान में, एन. चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन हैं और 2017 से इस पद पर कार्यरत हैं। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को भविष्य की नेतृत्व भूमिकाओं के संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखा जा रहा है। संभावित उत्तराधिकारियों में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा प्रमुख दावेदार हैं, जो टाटा समूह में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

टी सीरीज़ की ऑफिस के सामने जा कर मैं आत्महत्या कर लूंगा : लेखक अमित गुप्ता

शेयर करेफ़िल्म “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” के स्टोरी राइटर अमित गुप्ता के साथ धोखा, निर्माताओं पर क्रेडिट न देने की बात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 11 अक्टूबर 2024। राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी